National Sentiment in Chhayavadi Poetry
छायावादी काव्य में राष्ट्रीय भावना
DOI:
https://doi.org/10.31305/rhimrj.2025.v12n3.028Keywords:
Chhayavadi Poetry, National Sentiment, National Consciousness, Freedom Movement, Cultural Pride, Public Awakening, HumanismAbstract
Chhayavad in Hindi literature developed against the backdrop of the Indian freedom movement and national awakening. Chhayavadi poetry is primarily known for its expression of love for nature, aesthetic sensibility, individualistic consciousness, mysticism, and human emotions. However, its national sentiment also holds special significance. Chhayavadi poets did not restrict national consciousness merely to political independence; rather, they connected it with Indian culture, historical glory, social awakening, human freedom, and self-respect. In the poetry of Jaishankar Prasad, national pride is expressed through Indian history and cultural heritage. The poems of Suryakant Tripathi ‘Nirala’ reflect themes of freedom, struggle, public awakening, and social transformation. Sumitranandan Pant expressed national sentiment through nature, rural life, Gandhian ideology, and a humanistic outlook. In the works of Mahadevi Verma, the direct political expression of national consciousness is comparatively less prominent; however, her poetry contains elements of spiritual freedom, human sensitivity, and cultural consciousness.
Abstract in Hindi Language: हिन्दी साहित्य में छायावाद का विकास भारतीय स्वतंत्रता आन्दोलन और राष्ट्रीय जागरण की पृष्ठभूमि में हुआ। छायावादी काव्य को मुख्य रूप से प्रकृति प्रेम, सौन्दर्यबोध, व्यक्तिवादी चेतना, रहस्यवाद और मानवीय संवेदनाओं की अभिव्यक्ति के लिए जाना जाता है, किन्तु इसकी राष्ट्रीय भावना भी विशेष महत्त्व रखती है। छायावादी कवियों ने राष्ट्रीय चेतना को केवल राजनीतिक स्वतंत्रता तक सीमित न रखकर भारतीय संस्कृति, ऐतिहासिक गौरव, सामाजिक जागरण, मानवीय स्वतंत्रता और आत्मसम्मान से जोड़ा। जयशंकर प्रसाद के काव्य में भारतीय इतिहास और सांस्कृतिक गौरव के माध्यम से राष्ट्रीय स्वाभिमान की अभिव्यक्ति हुई है। सूर्यकान्त त्रिपाठी ‘निराला’ की कविताओं में स्वतंत्रता, संघर्ष, जनजागरण और सामाजिक परिवर्तन के स्वर दिखाई देते हैं। सुमित्रानन्दन पंत ने प्रकृति, ग्रामीण जीवन, गाँधीवादी विचारधारा और मानवतावादी दृष्टिकोण के माध्यम से राष्ट्रीय भावना को व्यक्त किया है। महादेवी वर्मा की रचनाओं में राष्ट्रीय चेतना का प्रत्यक्ष राजनीतिक स्वर अपेक्षाकृत कम है, किन्तु उनकी कविताओं में आत्मिक स्वतंत्रता, मानवीय संवेदना और सांस्कृतिक चेतना के तत्त्व विद्यमान हैं।
Keywords: छायावादी काव्य, राष्ट्रीय भावना, राष्ट्रीय चेतना, स्वतंत्रता आन्दोलन, सांस्कृतिक गौरव, जनजागरण, मानवतावाद।
References
सिंह, नामवर। छायावाद। द्वितीय संस्करण। नई दिल्ली: राजकमल प्रकाशन, 1968।
स्कंदगुप्त, जयशंकर प्रसाद, पृ. 141
प्रसाद, जयशंकर। स्कन्दगुप्त। वाराणसी: प्रसाद मंदिर, 1983, पृ. 143–144।
प्रसाद, जयशंकर। संपूर्ण काव्य। चिंतन प्रकाशन, 2003, पृ. 128। कविता : ‘बीती विभावरी जाग री!’
प्रसाद, जयशंकर। चन्द्रगुप्त। मूल प्रकाशन 1931। गीत : ‘हिमाद्रि तुंग शृंग से’।
निराला, सूर्यकान्त त्रिपाठी। गीतिका। कविता : ‘भारति जय विजय करे’।
निराला, सूर्यकान्त त्रिपाठी। परिमल। कविता : ‘जागो फिर एक बार’।
निराला, सूर्यकान्त त्रिपाठी। अपरा। पृ. 70।
निराला, सूर्यकान्त त्रिपाठी। राग-विराग। सम्पादक : डॉ. रामकुमार वर्मा। पृ. 50, 76
पंत ग्रंथावली, भाग-2, पृ. 36
युगांत, पंत, पृ. 53
पंत ग्रंथावली, भाग-2, पृ. 145