The Concept of Moksha Philosophy and Avatarism in the Teachings of Saint Dariya Sahib of Bihar
बिहार के संत दरिया साहब की वाणी में मोक्ष-दर्शन एवं अवतारवाद की अवधारणा
DOI:
https://doi.org/10.53573/rhimrj.2026.v13n05.011Keywords:
Saint Dariya Sahib, Moksha Philosophy, Avatarism, Nirguna Bhakti, Sadguru, Satnam, Jivan-Mukti, Self-KnowledgeAbstract
The Indian saint tradition has made a significant contribution to the development of spiritual consciousness, social harmony, and humanistic values in medieval Indian society. Among the prominent saints of the Nirguna Bhakti tradition, Saint Dariya Sahib of Bihar occupies a distinctive place. Through his teachings, he opposed religious ostentation, rituals, and orthodox beliefs, while advocating a spiritual way of life based on truth, love, devotion to the true Guru (Sadguru), and self-realization. His literature presents a profound exposition of philosophical concepts such as Brahman, Jiva (soul), Maya, Moksha, Sadguru, Satnam, and Avatarism. Saint Dariya Sahib regarded Moksha as the supreme goal of human life and emphasized that refuge in the Sadguru, self-knowledge, selfless devotion, love, and detachment are essential for its attainment. According to him, Moksha is not merely a state attained after death but can also be experienced during one’s lifetime in the form of Jivan-Mukti (liberation while living). On the other hand, although he belonged to the Nirguna saint tradition, his teachings reveal a distinctive and integrative form of Avatarism. He interpreted avatars such as Rama and Krishna as symbols of the divine light of the Supreme Brahman and provided a spiritual explanation of their significance. Thus, his concept of Avatarism differs from the traditional mythological understanding and assumes a spiritual and philosophical character.
Abstract in Hindi Language: भारतीय संत परम्परा ने मध्यकालीन भारतीय समाज में आध्यात्मिक चेतना, सामाजिक समरसता तथा मानवतावादी मूल्यों के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। निर्गुण भक्ति धारा के प्रमुख संतों में बिहार के संत दरिया साहब का विशिष्ट स्थान है। उन्होंने अपनी वाणी के माध्यम से धार्मिक आडम्बरों, कर्मकाण्डों तथा रूढ़िवादी मान्यताओं का विरोध करते हुए सत्य, प्रेम, सद्गुरु-भक्ति और आत्मज्ञान पर आधारित आध्यात्मिक जीवन का प्रतिपादन किया। उनके साहित्य में ब्रह्म, जीव, माया, मोक्ष, सद्गुरु, सतनाम तथा अवतारवाद जैसी दार्शनिक अवधारणाओं का गहन विवेचन प्राप्त होता है। संत दरिया साहब ने मोक्ष को मानव जीवन का परम पुरुषार्थ माना है तथा उसकी प्राप्ति के लिए सद्गुरु की शरण, आत्मज्ञान, निष्काम भक्ति, प्रेम तथा वैराग्य को आवश्यक बताया है। उनके अनुसार मोक्ष केवल मृत्यु के पश्चात प्राप्त होने वाली स्थिति नहीं, बल्कि जीवन-मुक्ति के रूप में जीवित अवस्था में भी अनुभव किया जा सकता है। दूसरी ओर, यद्यपि वे निर्गुण संत परम्परा से सम्बद्ध हैं, तथापि उनकी वाणी में अवतारवाद का एक विशिष्ट एवं समन्वयवादी स्वरूप दिखाई देता है। उन्होंने राम और कृष्ण जैसे अवतारों को परमब्रह्म की ज्योति का प्रतीक मानते हुए उनकी आध्यात्मिक व्याख्या प्रस्तुत की है। इस प्रकार उनका अवतारवाद पारम्परिक पौराणिक अवधारणा से भिन्न होकर आध्यात्मिक एवं दार्शनिक स्वरूप ग्रहण कर लेता है।
Keywords: संत दरिया साहब, मोक्ष-दर्शन, अवतारवाद, निर्गुण भक्ति, सद्गुरु, सतनाम, जीवन-मुक्ति, आत्मज्ञान।
References
एस. ए. मंजूनाथ (सम्पा.), भारतीय संत साहित्य परंपरा (चेन्नई: नॉशन प्रेस, 2022), पृ. 11
दरिया ग्रन्थावली, भाग–2, पृ. 249
दरिया साहब, ज्ञान स्वरोदय
अध्याय 4, श्लोक 8
कबीर ग्रन्थावली, का. ना. प्र. स. (काशी नागरी प्रचारिणी सभा)
दरिया ग्रन्थावली, भाग–2, पृ. 03
वही, पृ. 14–15
वही, पृ. 34
वही, पृ. 126
वही, पृ. 01