Individual and Society in Twenty-First-Century Hindi Memoir Literature: A Critical Study
इक्कीसवीं सदी के हिन्दी संस्मरण साहित्य में व्यक्ति और समाज : एक समालोचनात्मक अध्ययन
DOI:
https://doi.org/10.31305/rhimrj.2026.v13n08.012Keywords:
Hindi Memoir Literature, Individual, Society, Social Reality, Family Relationships, Caste Discrimination, Rural Life, Social ChangeAbstract
The subject of the present research is “Individual and Society in Twenty-First-Century Hindi Memoir Literature: A Critical Study.” Hindi memoir literature reflects not only the life, memories, experiences, and struggles of individuals but also provides a picture of their time and society. An individual cannot live a life in isolation from society. Family, social environment, economic conditions, caste, education, traditions, and changing values of life influence an individual's personality. Consequently, within the story of an individual presented in a memoir, various conditions and problems of the broader society also come to the forefront. A distinctive feature of twenty-first-century memoirs is that, along with the qualities and achievements of the remembered individuals, the difficulties of their lives, family relationships, and social circumstances are also presented in a natural manner. Thus, twenty-first-century Hindi memoir literature is not merely a record of memories of the past and of individuals. It is also an important medium for understanding social change, human relationships, social problems, and changing values of life. In these memoirs, the individual and society appear closely interconnected. The realities of society are reflected in individual experiences, while the impact of social circumstances on an individual's life is clearly evident. The present research attempts to understand this relationship between the individual and society and to critically examine the social realities reflected in twenty-first-century Hindi memoir literature.
Abstract in Hindi Language: प्रस्तुत शोध का विषय “इक्कीसवीं सदी के हिन्दी संस्मरण साहित्य में व्यक्ति और समाज : एक समालोचनात्मक अध्ययन” है। हिन्दी संस्मरण साहित्य में व्यक्ति के जीवन, उसकी स्मृतियों, अनुभवों और संघर्षों के साथ-साथ उसके समय और समाज की तस्वीर भी दिखाई देती है। व्यक्ति समाज से अलग रहकर अपना जीवन नहीं जीता। परिवार, सामाजिक वातावरण, आर्थिक स्थिति, जाति, शिक्षा, परम्पराएँ और बदलते जीवन-मूल्य उसके व्यक्तित्व को प्रभावित करते हैं। इसी कारण संस्मरण में किसी एक व्यक्ति की कहानी के भीतर पूरे समाज की अनेक स्थितियाँ और समस्याएँ सामने आ जाती हैं। इक्कीसवीं सदी के संस्मरणों की विशेषता यह है कि इनमें स्मृत व्यक्ति के गुणों और उपलब्धियों के साथ उसके जीवन की कठिनाइयों, पारिवारिक संबंधों और सामाजिक परिस्थितियों को भी सहज रूप से प्रस्तुत किया गया है। इस प्रकार इक्कीसवीं सदी का हिन्दी संस्मरण साहित्य केवल बीते हुए समय और व्यक्तियों की यादों का लेखा-जोखा नहीं है। यह बदलते समाज, मानवीय संबंधों, सामाजिक समस्याओं और जीवन-मूल्यों को समझने का एक महत्त्वपूर्ण माध्यम भी है। इन संस्मरणों में व्यक्ति और समाज एक-दूसरे से जुड़े हुए दिखाई देते हैं। व्यक्ति के अनुभवों में समाज की सच्चाई दिखाई देती है और सामाजिक परिस्थितियों का प्रभाव व्यक्ति के जीवन पर स्पष्ट रूप से पड़ता है। प्रस्तुत शोध इसी व्यक्ति और समाज के संबंध को समझने तथा इक्कीसवीं सदी के हिन्दी संस्मरण साहित्य में दिखाई देने वाले सामाजिक यथार्थ का समालोचनात्मक अध्ययन करने का प्रयास है।
Keywords: हिन्दी संस्मरण साहित्य, व्यक्ति, समाज, सामाजिक यथार्थ, पारिवारिक संबंध, जातिगत भेदभाव, ग्रामीण जीवन, सामाजिक परिवर्तन।
References
[1] ममता कालिया, कितने शहरों में कितनी बार, पृ. 14।
[2] काशीनाथ सिंह, घर का जोगी जोगड़ा, पृ. 98।
[3] वही।
[4] कान्तिकुमार जैन, जो कहूँगा सच कहूँगा, पृ. 209।
[5] काशीनाथ सिंह, घर का जोगी जोगड़ा, पृ. 16–17।
[6] कृष्णा सोबती, हम हशमत–3, पृ. 77।
[7] वही, पृ. 100।
[8] वही, पृ. 15।
[9] वही, पृ. 10।
[10] कान्तिकुमार जैन, बैकुंठपुर में बचपन, पृ. 150।
[11] मनोहर श्याम जोशी, रघुवीर सहाय : रचनाओं के बहाने एक स्मरण, पृ. 14।