An Analytical Study of Transparency and Accountability in Government Services through Digital India

डिजिटल इंडिया के माध्यम से सरकारी सेवाओं में पारदर्शिता एवं जवाबदेहिता का विश्लेषणात्मक अध्ययन

Authors

  • Devesh Pahadiya Research Scholar, Department of Political Science, Maharaja Surajmal Brij University, Bharatpur, Rajasthan
  • Dr. Arvind Verma Research Supervisor, Professor, Department of Political Science, M.S.J. College, Bharatpur, Rajasthan

DOI:

https://doi.org/10.31305/rhimrj.2026.v13n08.015

Keywords:

Digital India, E-Governance, Transparency, Accountability, Government Services, Direct Benefit Transfer, DigiLocker, UMANG

Abstract

The increasing use of digital technology in India has significantly transformed the functioning of government services and the ways in which they are accessed by citizens. The Digital India programme aims not only to make services available online but also to make governance simpler, more accessible, transparent, and citizen-centric. In this context, the present study examines how systems such as Direct Benefit Transfer, DigiLocker, UMANG, the National e-Governance Service Delivery Assessment, and digital grievance redressal mechanisms have contributed to making government services more organized and easily accessible. These mechanisms have brought improvements in areas such as beneficiary identification, direct delivery of government assistance to eligible individuals, online availability of documents, access to multiple services through a single platform, and monitoring of grievances. At the same time, challenges such as the digital divide, inadequate internet connectivity, lack of digital literacy, cybersecurity concerns, privacy of personal information, and the timely resolution of grievances continue to persist. Therefore, the success of Digital India cannot be evaluated merely on the basis of how many services have been made available online; it is also necessary to examine how simply, securely, timely, and accountably citizens are able to access these services. The analysis concludes that Digital India has provided mechanisms for making government processes more record-based, visible, and measurable; however, the mere availability of a service online does not, by itself, ensure transparency and accountability.

Abstract in Hindi Language: भारत में डिजिटल तकनीक के बढ़ते उपयोग ने सरकारी सेवाओं की कार्यप्रणाली और नागरिकों तक उनकी पहुँच के तरीके को काफी बदल दिया है। डिजिटल इंडिया कार्यक्रम का उद्देश्य केवल सेवाओं को ऑनलाइन उपलब्ध कराना नहीं, बल्कि प्रशासन को अधिक सरल, सुलभ, पारदर्शी और नागरिक-केंद्रित बनाना भी है। इसी संदर्भ में इस अध्ययन में यह देखा गया है कि प्रत्यक्ष लाभ अंतरण, डिजिलॉकर, उमंग, राष्ट्रीय ई-गवर्नेंस सेवा वितरण आकलन और डिजिटल शिकायत निवारण जैसी व्यवस्थाओं ने सरकारी सेवाओं को किस प्रकार अधिक व्यवस्थित और आसानी से उपलब्ध कराने में सहायता की है। इन माध्यमों से लाभार्थियों की पहचान, सरकारी सहायता का सीधे पात्र व्यक्ति तक पहुँचना, दस्तावेजों की ऑनलाइन उपलब्धता, विभिन्न सेवाओं को एक ही मंच पर प्राप्त करने की सुविधा तथा शिकायतों की निगरानी जैसे क्षेत्रों में सुधार देखने को मिला है। इसके साथ ही डिजिटल असमानता, कमजोर इंटरनेट सुविधा, डिजिटल साक्षरता की कमी, साइबर सुरक्षा, व्यक्तिगत जानकारी की गोपनीयता और शिकायतों के समयबद्ध समाधान जैसी समस्याएँ अभी भी बनी हुई हैं। इसलिए डिजिटल इंडिया की सफलता का वास्तविक मूल्यांकन केवल इस आधार पर नहीं किया जा सकता कि कितनी सेवाएँ ऑनलाइन हो गई हैं, बल्कि यह भी देखना आवश्यक है कि नागरिकों को वे सेवाएँ कितनी सरलता, सुरक्षा, समयबद्धता और जवाबदेह तरीके से प्राप्त हो रही हैं। विश्लेषण से यह निष्कर्ष निकलता है कि डिजिटल इंडिया ने सरकारी प्रक्रियाओं को अधिक अभिलेख-आधारित, दृश्य और मापने योग्य बनाने के साधन उपलब्ध कराए हैं, किंतु किसी सेवा का केवल ऑनलाइन उपलब्ध होना अपने-आप पारदर्शिता और जवाबदेहिता सुनिश्चित नहीं करता।

 Keywords: डिजिटल इंडिया, ई-गवर्नेंस, पारदर्शिता, जवाबदेहिता, सरकारी सेवाएँ, प्रत्यक्ष लाभ अंतरण, डिजिलॉकर, उमंग।

References

भटनागर, सुभाष। (2009)। अनलॉकिंग ई-गवर्नमेंट पोटेंशियल: कॉन्सेप्ट्स, केसेज़ एंड प्रैक्टिकल इनसाइट्स। नई दिल्ली: सेज पब्लिकेशन्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, पृ. 8–10।

Ministry of Electronics and Information Technology. (2025). Annual report 2024–25. Government of India.

भारत सरकार, वित्त मंत्रालय, आर्थिक कार्य विभाग। (2026)। आर्थिक सर्वेक्षण 2025–26। नई दिल्ली: भारत सरकार।

भारत सरकार, मंत्रिमंडल सचिवालय, प्रत्यक्ष लाभ अंतरण मिशन। (2025)। प्रत्यक्ष लाभ अंतरण एवं अन्य शासन सुधारों से मार्च 2025 तक अनुमानित लाभ/बचत। भारत सरकार।

भारत सरकार, इलेक्ट्रॉनिकी और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय। (2025)। वार्षिक रिपोर्ट 2024–25। नई दिल्ली: भारत सरकार।

भारत सरकार, इलेक्ट्रॉनिकी और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय, राष्ट्रीय ई-शासन प्रभाग। (2025)। उमंग: एक ऐप, एक मंच, अनेक सरकारी सेवाएँ—प्रकरण अध्ययन। डिजिटल इंडिया कॉरपोरेशन।

भारत सरकार, प्रशासनिक सुधार और लोक शिकायत विभाग। (2025)। राष्ट्रीय ई-शासन सेवा वितरण आकलन: आगे की दिशा, मासिक रिपोर्ट, नवंबर 2025। कार्मिक, लोक शिकायत और पेंशन मंत्रालय।

भारत सरकार, प्रशासनिक सुधार और लोक शिकायत विभाग। (2025)। केंद्रीकृत लोक शिकायत निवारण एवं निगरानी प्रणाली: राज्यों एवं केंद्रशासित प्रदेशों की मासिक रिपोर्ट, अप्रैल 2025। कार्मिक, लोक शिकायत और पेंशन मंत्रालय।

भारत सरकार, वित्त मंत्रालय, आर्थिक कार्य विभाग। (2026)। आर्थिक सर्वेक्षण 2025–26। नई दिल्ली: भारत सरकार।

भारत सरकार, प्रशासनिक सुधार और लोक शिकायत विभाग। (2025)। राष्ट्रीय ई-शासन सेवा वितरण आकलन: आगे की दिशा, मासिक रिपोर्ट, नवंबर 2025। कार्मिक, लोक शिकायत और पेंशन मंत्रालय।

भारत सरकार, प्रशासनिक सुधार और लोक शिकायत विभाग। (2025)। केंद्रीकृत लोक शिकायत निवारण एवं निगरानी प्रणाली: राज्यों एवं केंद्रशासित प्रदेशों की मासिक रिपोर्ट, अप्रैल 2025। कार्मिक, लोक शिकायत और पेंशन मंत्रालय।

मेडन, शिरीन। (2009)। ई-गवर्नेंस फॉर डेवलपमेंट: ए फोकस ऑन रूरल इंडिया [विकास के लिए ई-शासन: ग्रामीण भारत पर विशेष अध्ययन]। लंदन: पालग्रेव मैकमिलन।

भारत सरकार, प्रशासनिक सुधार और लोक शिकायत विभाग। (2019)। राष्ट्रीय ई-शासन सेवा वितरण आकलन, 2019। नई दिल्ली: कार्मिक, लोक शिकायत और पेंशन मंत्रालय।

भारत सरकार, इलेक्ट्रॉनिकी और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय। (2025)। वार्षिक रिपोर्ट 2024–25। भारत सरकार।

भारत सरकार, प्रशासनिक सुधार और लोक शिकायत विभाग। (2024)। राष्ट्रीय ई-शासन सेवा वितरण आकलन: आगे की दिशा, अगस्त 2024। कार्मिक, लोक शिकायत और पेंशन मंत्रालय।

Downloads

Published

2026-08-06

How to Cite

Pahadiya, D., & Verma, A. (2026). An Analytical Study of Transparency and Accountability in Government Services through Digital India: डिजिटल इंडिया के माध्यम से सरकारी सेवाओं में पारदर्शिता एवं जवाबदेहिता का विश्लेषणात्मक अध्ययन. RESEARCH HUB International Multidisciplinary Research Journal , 13(8), 126-133. https://doi.org/10.31305/rhimrj.2026.v13n08.015