Digital Life and the Growing Social Distance between Generations: A Sociological Study in the Context of Family
डिजिटल जीवन और पीढ़ियों के बीच बढ़ती सामाजिक दूरी: परिवार के संदर्भ में एक समाजशास्त्रीय अध्ययन
DOI:
https://doi.org/10.31305/rhimrj.2026.v13n06.015Keywords:
Digital Life, Family, Generational Gap, Social Distance, Digital Divide, Youth, Older Adults, Family RelationshipsAbstract
Over the past few years, digital technology has influenced almost every aspect of family life. Mobile phones, the internet, social media, video calls, online entertainment, digital payments, and online services have transformed the ways people work, learn, communicate, and spend their leisure time. Digital access in India has expanded significantly. According to the National Statistics Office's Comprehensive Modular Survey for January–March 2025, approximately 85.5% of households in the country had at least one smartphone, and 86.3% of households had internet access within their household premises. Internet usage among individuals aged 15–29 was recorded at 92.7% in rural areas and 95.7% in urban areas. These figures indicate that digital technology has become a regular part of everyday social life rather than merely an additional convenience. Alongside the expansion of digital technology, changes are also becoming evident in relationships between generations within families. Mobile phones and the internet occupy a relatively greater place in the lives of younger generations, whereas some members of the older generation experience difficulties in adopting new technologies. According to HelpAge India's 2025 intergenerational study, 71% of the older adults surveyed used basic mobile phones, while 41% owned smartphones and only 13% used computers, the internet, or social media. The same study found that 73% of older adults believed that digital technology had helped bring them closer to younger generations to some extent.
Abstract in Hindi Language: पिछले कुछ वर्षों में डिजिटल तकनीक ने पारिवारिक जीवन के लगभग प्रत्येक पक्ष को प्रभावित किया है। मोबाइल फोन, इंटरनेट, सोशल मीडिया, वीडियो कॉल, ऑनलाइन मनोरंजन, डिजिटल भुगतान और ऑनलाइन सेवाओं ने लोगों के काम करने, सीखने, संवाद करने और खाली समय बिताने के तरीकों को बदल दिया है। भारत में डिजिटल पहुँच का विस्तार बहुत व्यापक हो चुका है। राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय के जनवरी–मार्च 2025 के व्यापक मॉड्यूलर सर्वेक्षण के अनुसार देश के लगभग 85.5 प्रतिशत परिवारों के पास कम-से-कम एक स्मार्टफोन था और 86.3 प्रतिशत परिवारों में घर के परिसर के भीतर इंटरनेट की सुविधा उपलब्ध थी। 15–29 वर्ष आयु वर्ग में इंटरनेट का उपयोग ग्रामीण क्षेत्रों में 92.7 प्रतिशत और शहरी क्षेत्रों में 95.7 प्रतिशत दर्ज किया गया। ये आँकड़े बताते हैं कि डिजिटल तकनीक अब विशेष सुविधा न रहकर दैनिक सामाजिक जीवन का सामान्य हिस्सा बन गई है। डिजिटल विस्तार के साथ परिवार के भीतर पीढ़ियों के संबंधों में भी परिवर्तन दिखाई देता है। युवा पीढ़ी के जीवन में मोबाइल और इंटरनेट का स्थान अपेक्षाकृत अधिक है, जबकि वृद्ध पीढ़ी के एक हिस्से को नई तकनीक अपनाने में कठिनाई होती है। Help Age India के 2025 के अंतर-पीढ़ीगत अध्ययन में शामिल वृद्धजनों में 71 प्रतिशत सामान्य मोबाइल फोन का उपयोग करते थे, जबकि 41 प्रतिशत के पास स्मार्टफोन था और केवल 13 प्रतिशत कंप्यूटर, इंटरनेट अथवा सोशल मीडिया का उपयोग करते थे। इसी अध्ययन में 73 प्रतिशत वृद्धजनों ने माना कि डिजिटल तकनीक ने किसी न किसी सीमा तक उन्हें युवा पीढ़ी के निकट लाने में सहायता की है।
Keywords: डिजिटल जीवन, परिवार, पीढ़ीगत अंतर, सामाजिक दूरी, डिजिटल विभाजन, युवा, वृद्धजन, पारिवारिक संबंध।
References
टर्कल, एस. (2011). अलोन टुगेदर: व्हाई वी एक्सपेक्ट मोर फ्रॉम टेक्नोलॉजी एंड लेस फ्रॉम ईच अदर. बेसिक बुक्स, पृष्ठ. 11
कुमार, अजय (2018) डिजिटल इंडिया, नई दिल्ली: प्रभात प्रकाशन, पृष्ठ. 160
भारतीय दूरसंचार विनियामक प्राधिकरण. (2025). द इंडियन टेलीकॉम सर्विसेज परफॉर्मेंस इंडिकेटर्स: अप्रैल–जून, 2025. भारतीय दूरसंचार विनियामक प्राधिकरण, नई दिल्ली।
पल्लवी, पूजा (2025) डिजिटल युग में पारिवारिक संबंधों का बदलता स्वरूप: सामाजिक, मनोवैज्ञानिक एवं सांस्कृतिक परिप्रेक्ष्य में एक अध्ययन, आइडियलिस्टिक जर्नल ऑफ एडवांस्ड रिसर्च इन प्रोग्रेसिव स्पेक्ट्रम्स, 4(12), 253–268।
हेल्पएज इंडिया. (2025). अंडरस्टैंडिंग इंटरजेनरेशनल डायनेमिक्स एंड परसेप्शंस ऑन एजिंग. हेल्पएज इंडिया, नई दिल्ली।
यूनाइटेड नेशंस पॉपुलेशन फंड एवं इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट फॉर पॉपुलेशन साइंसेज. (2023). इंडिया एजिंग रिपोर्ट 2023. यूनाइटेड नेशंस पॉपुलेशन फंड, नई दिल्ली।
हेल्पएज इंडिया. (2025). अंडरस्टैंडिंग इंटरजेनरेशनल डायनेमिक्स एंड परसेप्शंस ऑन एजिंग. हेल्पएज इंडिया, नई दिल्ली।
हेल्पएज इंडिया. (2025). अंडरस्टैंडिंग इंटरजेनरेशनल डायनेमिक्स एंड परसेप्शंस ऑन एजिंग. हेल्पएज इंडिया, नई दिल्ली।
राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय. (2025). कॉम्प्रिहेंसिव मॉड्यूलर सर्वे: टेलीकॉम, 2025. सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय, भारत सरकार, नई दिल्ली।
Tsai, H.-Y. S., Shillair, R., Cotten, S. R., Winstead, V., & Yost, E. (2015). Getting grandma online: Are tablets the answer for increasing digital inclusion for older adults in the U.S.? Educational Gerontology, 41(10), 695–709. DOI: https://doi.org/10.1080/03601277.2015.1048165