Modernization and Changes in Family Structure in Rural Rajasthan: A Study of Social and Cultural Contexts

राजस्थान के ग्रामीण समाज में आधुनिकीकरण एवं पारिवारिक संरचना में परिवर्तन : सामाजिक एवं सांस्कृतिक संदर्भों का अध्ययन

Authors

  • Dr. Alka Bohra Assistant Professor (Sociology), Government Girls College, Soorsagar, Jodhpur, Rajasthan

DOI:

https://doi.org/10.31305/rhimrj.2026.v13n09.008

Keywords:

Modernization, Rural Society, Family Structure, Joint Family, Nuclear Family, Social Change, Cultural Values, Rajasthan

Abstract

Abstract in English Language: The family has been an important foundation of social and cultural life in rural Rajasthan. The joint family system, family cooperation, kinship, community relationships, and traditional beliefs have influenced rural life for a long time. Through the family, individuals learn social behaviour, cultural traditions, and family responsibilities. Over the past few decades, the expansion of education, urbanization, industrialization, technological development, new employment opportunities, and communication facilities has brought changes in the structure of rural families and their social relationships. In rural areas of Rajasthan, nuclear families and family arrangements in which married members live separately are increasingly observed alongside the traditional joint family system. The migration of young people to cities for education and employment, the growing participation of women in education and economic activities, and the changing aspirations of the younger generation are influencing family life. These developments have brought changes in family size, residential arrangements, economic responsibilities, beliefs related to marriage, and family decision-making processes. Alongside the role of senior family members, the participation of young people and women in decision-making is also becoming increasingly important. The impact of modernization varies across different rural regions of Rajasthan according to economic status, educational attainment, caste structure, local traditions, and distance from urban centres. The changes taking place in family structures alongside modernization in Rajasthan are not limited to a transition from joint families to nuclear families. They are also associated with emerging patterns of family responsibilities, social roles, and cultural relationships.

राजस्थान के ग्रामीण समाज में परिवार सामाजिक एवं सांस्कृतिक जीवन का महत्त्वपूर्ण आधार रहा है। संयुक्त परिवार व्यवस्था, पारिवारिक सहयोग, रिश्तेदारी, सामुदायिक संबंध तथा परंपरागत मान्यताओं ने ग्रामीण जीवन को लंबे समय तक प्रभावित किया है। परिवार के माध्यम से व्यक्ति सामाजिक व्यवहार, सांस्कृतिक परंपराओं एवं पारिवारिक जिम्मेदारियों को सीखता है। पिछले कुछ दशकों में शिक्षा, नगरीकरण, औद्योगीकरण, तकनीकी विकास, रोजगार के नए अवसरों तथा संचार सुविधाओं के विस्तार से ग्रामीण परिवारों की संरचना एवं सामाजिक संबंधों में परिवर्तन आए हैं। राजस्थान के ग्रामीण क्षेत्रों में संयुक्त परिवारों के साथ एकल परिवारों तथा अलग निवास करने वाले विवाहित सदस्यों की पारिवारिक व्यवस्थाएँ भी देखने को मिलती हैं। रोजगार एवं शिक्षा के लिए युवाओं का शहरों की ओर जाना, महिलाओं की शिक्षा एवं आर्थिक गतिविधियों में बढ़ती भागीदारी तथा नई पीढ़ी की बदलती आकांक्षाएँ पारिवारिक जीवन को प्रभावित कर रही हैं। इन परिस्थितियों में परिवार के आकार, निवास व्यवस्था, आर्थिक जिम्मेदारियों, विवाह संबंधी मान्यताओं तथा पारिवारिक निर्णय प्रक्रिया में बदलाव दिखाई देते हैं। परिवार के वरिष्ठ सदस्यों की भूमिका के साथ युवाओं एवं महिलाओं की निर्णय प्रक्रिया में सहभागिता भी महत्त्वपूर्ण होती जा रही है। राजस्थान के विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों में आधुनिकीकरण का प्रभाव आर्थिक स्थिति, शिक्षा, जातिगत संरचना, स्थानीय परंपराओं तथा नगरीय केंद्रों से दूरी के अनुसार अलग-अलग दिखाई देता है। राजस्थान में आधुनिकीकरण के साथ पारिवारिक संरचना में हो रहे बदलाव केवल संयुक्त परिवार से एकल परिवार की ओर परिवर्तन तक सीमित नहीं हैं, बल्कि पारिवारिक जिम्मेदारियों, सामाजिक भूमिकाओं तथा सांस्कृतिक संबंधों के नए स्वरूप से भी जुड़े हुए हैं।

प्रमुख शब्द: आधुनिकीकरण, ग्रामीण समाज, पारिवारिक संरचना, संयुक्त परिवार, एकल परिवार, सामाजिक परिवर्तन, सांस्कृतिक मूल्य, राजस्थान।

References

सिंह, योगेंद्र (1973) मॉडर्नाइजेशन ऑफ इंडियन ट्रेडिशन: ए सिस्टेमिक स्टडी ऑफ सोशल चेंज, भारतीय परंपरा का आधुनिकीकरण: सामाजिक परिवर्तन का एक व्यवस्थित अध्ययन, थॉमसन प्रेस (इंडिया), पृष्ठ. 13

राजस्थान सरकार (2025) आर्थिक समीक्षा 2024–25, वित्त विभाग, राजस्थान सरकार।

Shah, A. M. (1973). The household dimension of the family in India: A field study in a Gujarat village and a review of other studies. Orient Longman. P.8–12

देसाई, आई. पी. (1964) सम आस्पेक्ट्स ऑफ फैमिली इन महुवा, एशिया पब्लिशिंग हाउस।

श्रीनिवास, एम. एन. (1966), सोशल चेंज इन मॉडर्न इंडिया, आधुनिक भारत में सामाजिक परिवर्तन, एलाइड पब्लिशर्स, पृष्ठ. 19

राजस्थान आर्थिक समीक्षा 2024–25

उबेरॉय, पेट्रीशिया (संपा.) (1993) फैमिली, किनशिप एंड मैरिज इन इंडिया, भारत में परिवार, रिश्तेदारी और विवाह, ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी प्रेस, पृष्ठ. 31

शाह, ए. एम. (2014) द राइटिंग्स ऑफ ए. एम. शाह: द हाउसहोल्ड एंड फैमिली इन इंडिया, ए. एम. शाह के लेखन: भारत में गृहस्थी और परिवार, ओरिएंट ब्लैकस्वान, पृष्ठ. 78

सिंह, योगेंद्र (1973) मॉडर्नाइजेशन ऑफ इंडियन ट्रेडिशन: ए सिस्टेमिक स्टडी ऑफ सोशल चेंज, भारतीय परंपरा का आधुनिकीकरण: सामाजिक परिवर्तन का एक व्यवस्थित अध्ययन, थॉमसन प्रेस (इंडिया), पृष्ठ. 123

श्रीनिवास, एम. एन. (1966) सोशल चेंज इन मॉडर्न इंडिया, आधुनिक भारत में सामाजिक परिवर्तन, एलाइड पब्लिशर्स, पृष्ठ. 98

Downloads

Published

2026-09-15

How to Cite

Bohra, A. (2026). Modernization and Changes in Family Structure in Rural Rajasthan: A Study of Social and Cultural Contexts: राजस्थान के ग्रामीण समाज में आधुनिकीकरण एवं पारिवारिक संरचना में परिवर्तन : सामाजिक एवं सांस्कृतिक संदर्भों का अध्ययन. RESEARCH HUB International Multidisciplinary Research Journal , 13(9), 66-72. https://doi.org/10.31305/rhimrj.2026.v13n09.008